नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के बाद भारत लगातार पाकिस्तान को जाने वाले पानी रोकने के लिए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में साढ़े चार दशक पहले रावी नदी पर शुरू हुई शाहपुर कुंडी बांध परियोजना भी अगले माह पूरी हो रही है। इससे रावी नदी के पानी के सीमा पार जाने पर और रोक लगेगी। साथ ही यह भारत के किसानों के काम आएगा। इस परियोजना से जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा जिलों की करीब 32 हजार हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और पंजाब के हजारों किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। रावी नदी उन नदियों में शामिल है, जिस पर सिंधु जल समझौते में भी भारत का पूरा अधिकार है। हालांकि पहले पानी को रोकने और सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी वजह से ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.