शाहपुर की सड़कों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
आरा, अप्रैल 25 -- शाहपुर, निसं.। आरा-बक्सर रोड की दोनों तरफ फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण से बनी जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन के स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत अरोड़ा, कर निरीक्षक बलवंत कुमार सहित नगर कर्मियों की मौजूदगी में शनिवार को दूसरे दिन भी बुलडोजर चला। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि जब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता है, तब तक अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने सख्त निर्देश दिया है कि सड़क की दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया जाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े। यह भी पढ़ें- शाहपुर : फुटपाथी दुकानों पर चला बुलडोजर बता दें कि शाहपुर की सड़कों पर आये दिन जाम हो जाता है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वाहनों की कौन कहे, पैदल चलने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.