आरा, जून 19 -- कोईलवर, एक संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भोजपुर के शाहपुर के बिलौटी की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बयान जारी कहा है कि भारत भूषण तिवारी की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को मर्माहत किया है। इस घटना को लेकर जनता के मन में जो सवाल और चिंताएं हैं, उनका निष्पक्ष उत्तर सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की ओर से संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन की त्वरित कार्रवाई स्वागतयोग्य है, लेकिन न्याय केवल प्रारंभिक कार्रवाई से पूरा नहीं होता। पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आए और किसी भी प्रकार की आशंका की गुंजाइश न रहे। श्री सिन्हा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता। यदि जांच में अधिका...