गंगापार, मई 3 -- शाहपुर कला गांव के पास टोंस नदी का पटपर इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपने साथियों व परिवार के साथ पहुंच टोंस नदी के ऊंचे-नीचे पत्थरों से टकराकर बहने वाली नदी की धार में उतर स्नान कर रहे हैं। यूं तो पटपर काफी जोखिम भरा है, फिर भी प्राकृतिक नजारा देखने के बाद इस स्थान पर दोबारा पहुंचने की कोशिश करते हैं। यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार में गई दो सगी बहनों समेत चार की डूबने से मौतसैलानियों के अनुभव कोरांव के देवघाट से पहुंचे रामकरन तिवारी ने बताया कि वह पांचवी बार अपने साथियों के साथ पटपर स्थान पर पहुंचे हैं। बताया कि टोंस नदी के पानी में गंगा की तरह प्रदूषण नहीं है। स्वच्छ पानी में वह साथियों के साथ कई बार गोते लगा चुके हैं। गंगापार के भदोही से पहुंच राजकुमार केशरवानी ने बता...