सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं, जो लोगों के बीच उत्साह का केंद्र बने हुए हैं। मेले में बच्चों के लिए झूला, कूदने वाला कार झूला तथा नाव वाला झूला सहित कई मनोरंजक साधन स्थापित किए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्य रामकुमार गौतम ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.