आरा, अप्रैल 2 -- शाहपुर, निसं। प्रखंड की सरना पंचायत के रमदतही दियारा में दर्जनों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने की चर्चा है। घाटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई है। आग की लपटें इतनी भायावह थीं कि प्रशासन को फायर बिग्रेड बुलाना पड़ा, तब तक सभी बधार में लगी फसल जलकर राख हो गई थी। आग पर काबू पाने के लिए पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह, 112 की पुलिस के अलावा करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में किसानों ने प्रयास किया। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उनमें चैत यादव, दशरथ पासवान, निशांत मिश्रा, पतिराम राम, कन्हैया सिंह सहित 20-25 किसान शामिल हैं। मुखिया ने आग लगने की सूचना अंचल प्रशासन को दी। सभी चिह्नित किसानों की सूची करनामेपुर थाने में भी दे दी है। मुखिया ने बताया कि सभी ...