एटा, मार्च 6 -- गुरुवार की शाम को गांव के बाहर लगे मेले में एक युवती ने युवक पर अभद्रता कर फोन नंबर मांगने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पथराव के वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। शुक्रवार को थाना सकरौली पुलिस को सूचना मिली कि शाहनगर टिमरूआ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों से पथराव हो रहा है। इसमें दिनेश पुत्र कप्तान सिंह, दुष्यन्त पुत्र दिनेश, पवन पुत्र राकेश, हरिकृष्ण पुत्र बालिस्टर, आदित्य पुत्र सत्यवीर व कुछ अन्य अज्ञात निवासीगण ग्राम शाहनगर टिमरूआ थाना सकरौली तथा दूसरे पक्ष से टीकाराम उर्फ पुजारी पुत्र भूदेव सिंह, नहना उर्फ नरेन्द्र पुत्र भुजवीर, भुजवीर पुत्र रामपाल, अनिल पुत्र वीरे...