मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- जिगना। क्षेत्र के विजयपुर गांव में बीती रात हजरत मलंग शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स जोश-खरोश के माहौल में मनाया गया। उर्स मेले में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। पहली चादरपोशी नन्हकू सिंह ने की। गांव निवासी संतोष सिंह,गौरव तिवारी,नंदू गौड़ के अलावा तमाम जायरीनों ने चादरपोशी की। इस अवसर पर विजयपुर बाजार राड झालरों से दमकता रहा। खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष आजाद अहमद ने बताया कि इस मौके पर फातिहा पढ़ी गई। नामी-गिरामी कव्वालों ने सूफियाना कव्वाली पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने बताया कि आठ दशक से चले आ रहे उर्स मेले को लेकर पूरे बाजार एवं आसपास के गावों में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। मोहम्मद गुलाम रसूल उर्फ लाला भाई, तौफीक अली, चांद बाबू, मोईनुद्दीन खान, बबलू, शब्बीर अली नंदलाल आदि समेत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.