नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली, का.सं.। शाहदरा पुलिस ने शुक्रवार को सीमापुरी से 16 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनमें चार पुरुष, पांच महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। पुलिस को 30 मई को कुछ संदिग्ध अवैध बांग्लादेशियों के यूपी-दिल्ली सीमा के पास शहीद नगर से होते हुए सीमापुरी में प्रवेश करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब पुलिस सभी को एफआरआरओ के समक्ष पेश करके वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीब 18-19 साल पहले बांग्लादेश स्थित अपने गांवों से रोजगार की तलाश में अवैध रूप से भारत आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.