बुलंदशहर, मार्च 28 -- दिल्ली शाहदरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य होने के चलते आज (रविवार को) दिल्ली में ट्रेनों का डायवर्जन रहेगा। खुजा जंक्शन से होकर जाने वाली चार पैसेंजर ट्रेन गाजियाबाद तक ही जाएंगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस को वाया हापुड़ होते हुए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि रविवार को शाहदरा जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत व निर्माण कार्य होगा। इसी के चलते रेलवे की ओर से रूट डायवर्जन किया गया। इसमें शकूरबस्ती तक जाने वाली ईएमयू संख्या 64111 पैसेंजर ट्रेन कल साहिबाबाद तक की जाएगी और अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64101, अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन वाली संख्या 64103, हाथरस जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 64581 गाजियाबाद तक जाएगी। ट्रेनों डायवर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.