शाहजामा खान का इस्तीफा नामंजूर
सहारनपुर, मई 28 -- नानौता। शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शाहजामा खान का इस्तीफा मंजूर न किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसको लेकर शाहजामा खान ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह उनका धन्यवाद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। शाहजामा खान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भी सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर अधिक से अधिक संख्या में सहारनपुर स्थित जिला कार्यालय पहुंचने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.