मेरठ, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद के मसूरी भूड़गढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को पैसे के लेनदेन के विवाद में शाहजहांपुर के आरिफ ने अपने सगे साढ़ू गुलफाम को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब गुलफाम ने 500 रुपये की पुरानी उधारी चुकाने से इनकार कर दिया। गुस्साए आरिफ ने ठिए से चाकू उठाकर उसके पेट व सीने पर वार कर दिए। दोनों किराए के कमरे में रहते थे। गुलफाम सब्जी बेचता था, आरिफ मीट फैक्ट्री में काम करता था। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने देररात गिरफ्तार किया। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव शाहजहांपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार गमगीन माहौल में देररात सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक पिता अहसान ने बताया, गुलफाम का एक बेटा व दो बेटियां हैं। यह भी पढ़ें- रिंद नदी में मिले शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.