शाहजहांपुर, अप्रैल 23 -- शाहजहांपुर। शाह कॉलोनी स्थित सत्संग सेंटर पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में 'भगवान संस्कृति सत्संग' के विस्तार और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1995 में शाहजहांपुर से शुरू हुआ यह आध्यात्मिक अभियान अब देश-विदेश तक पहुंच चुका है। संस्था के मुख्य सेवादार वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सत्संग की विचारधारा अब स्थानीय दायरे से निकलकर वैश्विक स्तर पर स्थापित हो रही है। लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद और मुंबई के साथ-साथ जापान, दुबई और इंडोनेशिया में भी इसके केंद्र सक्रिय हैं। संस्था का उद्देश्य मानव सेवा और जीवन को बेहतर बनाने का संदेश देना है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चौक, अंटा और कच्चा कटरा केंद्रों के माध्यम से युवा वर्ग को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। "यंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.