शाहजहांपुर से काम की तलाश में आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत,एक घायल
बुलंदशहर, मई 28 -- सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहजहांपुर जनपद से काम की तलाश में आए दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी है। यह भी पढ़ें- काम की तलाश में शाहजहांपुर से आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.