शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर। शहर में अजीजगंज रोड पर देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में आग लग गई। घटना रात करीब दस बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से अचानक धुआं उठने लगा और थोड़ी ही देर में आग फैल गई। पास-पड़ोस के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बचाव कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ समय के लिए यातायात को रोका। कार के मालिक जलालाबाद निवासी राहुल बताए जा रहे हैं। वह किसी परिचित मरीज को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। मरीज को छोड़ने के बाद उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की थी। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.