शाहजहांपुर, मार्च 11 -- मार्च के महीने में भी मौसम ने जनवरी जैसी सर्दी का अहसास करा दिया है। बुधवार सुबह शाहजहांपुर में घना कोहरा छा गया, जिससे शहर से लेकर देहात तक जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह आठ बजे तक भी कोहरे की घनी चादर छाई रही और कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रही। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। जिले के मदनापुर, अल्लाहगंज, तिलहर, मिर्जापुर और जलालाबाद समेत कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा बना रहा। हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहन भी बेहद धीमी गति से चलते दिखे। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहर में भी सुबह का समय कोहरे के आगोश में रहा। कई स्थानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.