शाहजहांपुर, अक्टूबर 1 -- खुदागंज (शाहजहांपुर), संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के सुथा गांव में बुधवार आधी रात हनुमान मंदिर परिसर में दो वृद्धों की तख्त से बांधकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों वृद्ध मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और उसकी देखभाल करते थे। वारदात रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गोपाल दास (55-60 वर्ष) और बड़े दास (55-56 वर्ष) के रूप में हुई है। बड़े दास के दिव्यांग होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने सुमित सिंह नाम के युवक पर दोनों वृद्धों से मारपीट करने, उन्हें अलग-अलग तख्त से बांधने और मंदिर परिसर व आसपास से लकड़ियां जुटाकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में झुलसने से दो...