शाहजहांपुर, मार्च 5 -- शाहजहांपुर में होली की पारंपरिक धूम के बीच बुधवार को बड़े लाट साहब का तीन सौ साल पुराना ऐतिहासिक जुलूस पूरे विधि-विधान के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत चौक कोतवाली थाने से हुई। यहां से लाट साहब का काफिला चौक क्षेत्र से होते हुए अंटा चौराहा, जेल रोड, खिरनीबाग, बिस्मिल पार्क, सदर थाना मार्ग से आगे बढ़ता हुआ विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान शहर के कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। परंपरा के अनुसार विश्वनाथ मंदिर परिसर में लाट साहब को उतारकर अंदर ले जाया गया, जहां उन्हें दारू पिलाने और नाश्ता कराने की रस्म निभाई गई।जुलूस पर बरसे जूते-चप्पल करीब आधे घंटे के विश्राम के बाद लाट साहब को पुनः जुलूस के साथ आगे के मार्ग के लिए रवाना किया गया। जुलूस में 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.