संवाददाता, मार्च 6 -- शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में होली के दूसरे दिन गुरुवार को दरोगा की कार से हुए हादसे के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त बंडा थाने का दरोगा जुगेश शर्मा अपनी निजी कार लेकर सड़क पर निकल रहा था। कई लोगों को रौंद दिया। घटना से गुस्साई भीड़ ने मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और कार रोककर दरोगा को बाहर निकाल लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।दारू पीकर कार से सड़क पर निकला दारोगा होली के अगले दिन बंडा थाने में होली मिलन समारोह हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने खूब दारू पी। दारू पीने के बाद थाने में तैनात दरोगा जुगेश शर्मा अपनी निजी कार लेकर सड़क पर निकला। प्रत्यक्षदर्शियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.