शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर। सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर धर्मस्थल की दीवार से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाजाक मोहल्ला निवासी अशोक राठौर का 23 वर्षीय पुत्र रितिक राठौर अपने दो दोस्तों के साथ कार से बाहर घूमने गया था। देर रात लौटते समय खन्नौत नदी के पुल के पास वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया। कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर तेज गति में सड़क किनारे बने धर्मस्थल की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे में रितिक की मौत हो गई। रितिक...