शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शाहजहांपुर। नव वर्ष की रात को शराब की दुकान के ताले तोड़कर शराब और नगदी ले गए। सुभाष नगर के स्मार्ट रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान पर गुरुवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हो गई। दुकान संचालक रजनीश यादव ने बताया कि बीती रात आधी रात को लोहे की रॉड से दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने दुकान की गुल्लक से लगभग तीस हजार रुपयों और कुछ शराब की बोतले चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की पूरी करतूत कैद हो गई है। सुबह जब दुकान के सेल्समैन दुकान को खोलने गए तो उन्हें दुकान में चोरी की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को जानकारी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...