शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- शाहजहांपुर। सहकारी चीनी मिल से गन्ना तौलवाकर बैलगाड़ी से घर लौट रहे किसानों को बुधवार तड़के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर में पावर हाउस के सामने पीछे से आ रही एक डीसीएम ने दो बैलगाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब दो बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे चल रही बैलगाड़ी पर सवार गांव खिरिया माल निवासी 30 वर्षीय अमित सिंह पुत्र फकीरे सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बैलगाड़ियां चीनी मिल से गन्ना तौलवाकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बैलगाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बैल भी घायल हो गए। हादसे में दूसरी बैलगाड़ी पर सवार जसवीर सिंह पुत्र वीरपाल सिंह और हरवीर सिंह पुत्र मुंशी सिंह, निवासी ग्राम खिरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.