शाहजहांपुर, मार्च 10 -- शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी निजी बस पलट गई, जिससे 16 नेपाली यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से करीब 45 से 50 यात्रियों को लेकर एक बस मुंबई जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे बस अल्हागंज बाईपास पर जेरा रहीमपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक गोवंश आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित होकर पीलीभीत-बरेली एनएच 730C पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्हागंज पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कु...