शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- शाहजहांपुर। रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं को याद किया। शाहजहांपुर शहर समेत मीरानपुर कटरा, तिलहर, जलालाबाद, पुवायां, कांट, रोजा, निगोही, बंडा, खुटार और अन्य कस्बों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निर्धारित मार्गों से निकाले गए। जुलूस में मदरसों के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान सलाम और दुरुद की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल, मिठाई, चाय और पानी वितरित किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: बारावफात-जुलूस ए मोहम्मदी आज, रोशनी से जगमग इमारतें व बाजार मीरानपुर कटरा में मोहल्ला मुगला...