शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- Shahajahanpur News: यूपी में गाजियाबाद के अब शाहजहांपुर में माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ दिया गया, जिससे हंगामा हो गया। गांव में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजकर भगाया। फिलहाल माहौल को देखते हुए गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ग्राम पंचायत नगला तालुका खंडहर के गांव राजपुर नगला में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा स्थापित की थी। आरोप है कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। स्थापना के बाद गांव में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। शनिवार र...