शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- Shahajahanpur News: यूपी में गाजियाबाद के अब शाहजहांपुर में माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ दिया गया, जिससे बवाल हो गया। गांव में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजकर भगाया। फिलहाल माहौल को देखते हुए गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। घटना गांव राजपुर नगला की है। सात अप्रैल को कुछ लोगों ने गांव में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को धूमधाम से बाबा साहब की जयंती मनाई गई थी। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे किसी शरारती तत्व ने बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़कर माहौल खराब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.