शाहजहांपुर पैसेंजर की चपेट में आकर युवक की मौत
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही सवारी गाडी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह सात बजे पीलीभीत से ट्रेन शेरगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी अचानक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे ट्रेन विलंबित हुई। गार्ड और लोको पायलट ने ट्रेन को रोक कर एमआरओ की सूचना कंट्रोल को दी। शव को ट्रेन से लाकर बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर सौंपा। यहां स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही कराने को कहा। जीआरपी एसओ अभिषेक पांडे ने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र के आगे हादसा हुआ है। सिविल पुलिस अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.