शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने बड़ी सुविधा शुरू की है। शहर से राजधानी दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन चार एसी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें दो बसें 2x2 और दो बसें 2x3 सीटिंग व्यवस्था वाली हैं। सभी बसें रेलवे स्टेशन के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड से तय समय पर प्रस्थान करती हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का समय सुबह और रात, दोनों शिफ्ट में रखा गया है। सुबह 8 बजे और सुबह 10 बजे पहली दो बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं, जबकि रात 8 बजे और रात 10 बजे दो और बसें दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। इससे यात्रियों के पास अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा चुनने का पर्याप्त विकल्प उपलब्ध है। 2x2 का किराया 843 और 2x3 का किराया 721 रुपये है। यह छह घंटे में दिल्ली पहुंचाती है। समय से ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.