मुरादाबाद, फरवरी 16 -- श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शाहजहांपुर स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव समय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कई ट्रेनों के ठहराव का समय अस्थायी रूप से 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट करने का निर्णय लिया गया है। यह अवधि 2 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 15909-10 अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज-संगम-बरेली एक्सप्रेस, 22453-54 लखनऊ-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट की जगह पांच मिनट का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.