पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। पांच दिन पहले ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे किसान के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश शाहजहांपुर के निकले हैं। पुलिस और एसओजी की टीम ने चार में से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई नकदी और तमंचा बरामद हुआ है। फरार दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी अमित वर्मा पुत्र रामदास 6 अप्रैल को ट्रैक्टर ट्राली लेकर गेहूं उतारने पूरनपुर आए थे। शाम को अमित ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस घर जा रहे थे। भायपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने अमित को रोक लिया। उसके बाद तमंचा दिखाकर अमित से चारों ने दस हजार की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया था। अमित की सूचना पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई। शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.