पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। पांच दिन पहले ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे किसान के साथ चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। पूरनपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई नकदी और एक तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के रहने वाले अमित वर्मा पुत्र रामदास 6 अप्रैल को ट्रैक्टर ट्राली लेकर पूरनपुर से घर जा रहे थे। भायपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर अमित वर्मा से दस हजार की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया था। अमित की सूचना पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम दयाराम पुत्र जमुना प्रसाद गांव सराय नवदिया थाना खुटार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.