शाहजहांपुर के जैतीपुर में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 30 घायल
शाहजहांपुर, जून 13 -- तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर जैतीपुर में शनिवार तड़के करीब तीन बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस करकौर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बहराइच से श्रद्धालुओं को लेकर बस आंवला स्थित मनौना धाम जा रही थी। बस में करीब 40 से 45 श्रद्धालु सवार थे। करकौर गांव के चौराहे के पास पहुंचने पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया。
स्थान पर सहायता सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.