शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- शाहजहांपुर। कलान के परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा के समीप 110 मीटर ऊंचाई पर ध्वजा लहराएगा।इसको लेकर के तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। तिरंगा लगाने के लिए स्टैंड का निर्माण कर दिया गया है। राजपूत रेजीमेंट की तरफ से मार्च माह में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है। बुधवार दोपहर कलान के खजुरी गांव में राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ से आए मेजर अंकित राजपूत ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड बनाने के लिए ट्रैक्टर से मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा है। हेलीपैड और ध्वजारोहण का कार्य सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान की निगरानी में किया जा रहा है। इस मौके पर परौर थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार व उप निरीक्षक विनय कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...