शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह फरवरी 2026 के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान छात्राओं और उनके अभिभावकों के हेलमेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई। जिनके पास हेलमेट नहीं था, उन्हें भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चि...