शाहजहांपुर, मार्च 18 -- सिंधौली, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग की ओर से बरेली के डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल पांच स्वर्ण और छह रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग में निकिता वर्मा, रोली वर्मा, नेहा वर्मा, उर्वशी और शैलवी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि कई खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए। बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। टीम ने दीपक वर्मा के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल अधिकारियों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.