अलीगढ़, अप्रैल 24 -- दो दिन से लापता युवक के तालाब में डूबने की आशंकालोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल इलाके के खैर रोड़ स्थित सावंरिया लॉज के सामने रहने वाले एक युवक के दो दिन से लापता होने के बाद गुरुवार को मामला उस समय गंभीर हो गया, जब परिजनों ने उसके घर के पास स्थित दलदली तालाब में डूबने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन गहराई और दलदल के चलते देर शाम तक बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका।बताते चलें कि खैर रोड़ निवासी सरफुद्दीन का 19 वर्षीय बेटा शाहिद मंगलवार रात करीब 10 बजे से अचानक लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- सरयू के तेज बहाव में युवक डूबा, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला परिजनों ने उसी रात शाहजमाल चौकी पर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार को परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.