आजमगढ़, मई 4 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगढ़ बाजार में गंदगी और कूड़े का अम्बार लगा हुआ था। साफ सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं था। बाजारवासी गंदगी से परेशान थे। सड़क के डिवाडर पर कूड़ा का ढेर लगा हुआ था। आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 2 मई के अंक में 'बाजार में कूड़े का अम्बार, लोग लाचार' शिर्षक से प्रमुखता से खबर छापा था। खबर छपने के बाद विभाग ने संज्ञान में लिया। रविवार को शाहगढ़ बाजार में सफाई अभियान शुरू हो गया। सफाई कर्मियों ने डिवाइडर के मध्य रखे गए कूड़ा को साफ किया। सफाई के लिए काफी संख्या में सफाई कर्मियों को लगाया गया है। कूड़ा के ढेर की सफाई की गई। बाजार में कूड़ा की सफाई होने पर बाजार वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग आपस में चर्चा कर रहे है कि यह खबर छपने का असर है। खबर नहीं छपती तो साफ सफाई का काम शुरु नहीं होता।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.