प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से एक कारोबारी के अचानक लापता होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बालाजी इलेक्ट्रॉनिक फर्म के मालिक प्रभाकर नौ अप्रैल को अपनी दुकान से अचानक निकल गए और उसके बाद से नहीं लौटे। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में बेचैनी का माहौल है। शाहगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहगंज के व्यापारियों ने बताया कि प्रभाकर दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल देखते हुए दुकान से निकले और कर्मचारियों से कहा कि वह एक घंटे में वापस आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों और सहयोगियों ने थाना शाहगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने शुक्रवार को व्यापारियों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.