जौनपुर, मई 5 -- शाहगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने पांचों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन रवि जायसवाल ने किया। शपथ लेने वालों में सर्वेश चौरसिया, श्याम जी गुप्ता, रुपेश जायसवाल, महेंद्र वर्मा और चंद्रेज निषाद शामिल रहे। सभी ने नगर के चहुंमुखी विकास करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि नगर के विकास में सभासदों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.