सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र। जिला क्रिकेट एसोसिएशन व जेपी फाउंडेशन के तत्वावधान में चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय खजुरी में गुरुवार को अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पीसीएम क्रिकेट अकादमी और म्योरपुर के बीच खेला गया। शाहगंज ने म्योरपुर को हराकर विजेता बनी। पीसीएम क्रिकेट अकादमी शाहगंज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए । शाहगंज की तरफ से अमन यादव ने शानदार 37 रन, अनिल पाल ने 29 रन और अभिनव ने 26 रनों की पारी खेली। म्योरपुर की तरफ से अभय कुमार ने चार विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी म्योरपुर की टीम निर्धारित 21.1 ओवर में अपने सारे विकेट खोकर 105 रन ही बना पाई। शाहगंज की तरफ से सुभाष ने चार विकेट और अनिल पाल ने तीन विकेट और नितिन विश्वकर्मा ने दो विकेट लिए। इस मौके पर जिला क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.