प्रयागराज, मार्च 10 -- शातिर चोर शाहगंज थाना के पास खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश कर रही है। शाहगंज निवासी शिवराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन मार्च को घरेलू सामान लेने बाजार गया था। शाहगंज थाना के पास बाइक खड़ी की थी। जब सामान लेकर लौटा, तो बाइक गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...