शाहगंज तिहरे हत्याकांड का आरोपी मूकबधिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहगंज के गढ़ीकला मोहल्ले में दो दिन पहले मूकबधिक दंपती और एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बुधवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर हत्यारोपी की पहचान कर भगवतपुर रेलवे अंडरपास के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी भी मूकबधिर है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस को हत्या की मुख्य वजह और आरोपी के नाम पता की जानकारी लेने में जुटी है।गढ़ीकला मोहल्ले में मंगलवार की सुबह किराए के कमरे में मूकबधिर दंपती और एक महिला की रक्तरंजित लाश मिला था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी थी। इसी बीच बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.