प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। बीते मंगलवार को शाहगंज थानाक्षेत्र के गढ़ीकला मोहल्ले में हुए ट्रिपल मर्डर के मृतकों का पांचवें दिन शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा भले ही कर दिया, लेकिन मरने वाले मूक-बधिर पुरुष और दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं करा सकी। पोस्टमार्टम के बाद लावारिस में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की हत्या किसी वजनी और कुंद धार वाले किसी हथियार से किए जाने की बात कही गई है।उल्लेखनीय है कि किराये के मकान में रहने वाले मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला की बीते सोमवार की रात हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- ये कैसा खुलासा, कातिल को अपनी ही पत्नी का नाम नहीं पता मंगलवार सुबह कमरे में तीनों के खून से सने शव मिले थे। मामले में पुलिस ने अल...