शाहगंज क्षेत्र की चार सड़कों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ
जौनपुर, मार्च 24 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र शाहगंज की चार महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई। इन सभी सड़कों पर कुल मिलाकर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।क्षेत्रीय जनता पट्टीनरेंद्रपुर-सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग व अरसिया-बेलवाई मार्ग के लगभग तीन किमी हिस्से के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की प्रतीक्षा वर्षों से कर रही थी। इतना ही नहीं लखनऊ- बलिया राजमार्ग स्थित बड़ौना पानी टंकी से वाया चिलबिली, सवायन होते हुए रुधौली तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी काफी दिनों से प्रस्तावित था। इस सड़क के निर्माण हेतु धन अवमुक्त हो जाने से जिले के साथ ही पड़ोस के सुल्तानपुर जनपद के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बताया कि इन तीन सड़कों के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.