चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका अंतर्गत शाहकुटी में चिल्ड्रेन पार्क निर्माण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। वहीं मौके पर विवाद की स्थिति को देखते हुए वहां राजस्व अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इस दौरान कार्य रुकवाने के लिए आस पास के लोगों ने विरोध किया लेकिन किसी की एक न चली। वहां पिछले साल पार्क निर्माण के लिए निरीक्षण वीडीए ने किया था। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से वहां पार्क का निर्माण कार्य कराया जाना था। बाद में यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया। सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील के तहसीलदार राहुल सिंह और नायब तहसीलदार अमित के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्य शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.