भागलपुर, मार्च 11 -- सीएचसी शाहकुंड में चिकित्सक के लापरवाही से 24 घंटे में नवजात की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत मामले में पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि नवजात की मौत के बाद डॉक्टर ने रेफर किया है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने मौत मामले में जांच कर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना शाहकुंड प्रकंड के घोरपीठिया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाहकुंड के घोरपीठिया गांव की रहने वाली पीड़िता आरती कुमारी दर्द होने पर शनिवार को प्रसव कराने सीएचसी शाहकुंड आई थी। जहां पीड़िता का डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह चार बजे एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के 24 घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे नवजात की मौत हो गयी। मौत के बाद डॉक्टर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.