भागलपुर, मार्च 24 -- शाहकुंड। प्रखंड के समस्तीपुर में एक होमियोपैथी डॉक्टर की क्लीनिक में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें एलोपैथिक दवा बरामद की गई है। यह छापेमारी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि छापेमारी की गई है। लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार वर्मा ने कहा कि एक चिकित्सा पदाधिकारी को वहां भेजा गया था। छापेमारी हुई है। इसमें एलोपैथिक दवा जब्त किए जाने की सूचना है। लेकिन विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोगों द्वारा विरोध भी जताया गया है। यह छापेमारी पूर्व मुखिया की क्लीनिक में की गई है। इस छापेमारी के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का हाथ होने की आशंका से उनके और उनके भाई के साथ मा...