भागलपुर, फरवरी 3 -- शाहकुंड-अकबरनगर स्टेट हाईवे 85 पर जानीपुर गांव के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर जख्मी जानीपुर निवासी मो. कुर्बान (50) को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। शाहकुंड सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित वर्मा ने कहा कि जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि दुर्घटना की सूचना है। अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.