भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर मो. रिजवान के घर से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। शनिवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी अतुलेश झा ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई उनमें मुंगेर जिले के कासिम बाजार स्थित हजरतगंज का रहने वाला मो. कासिम, मो. समीम आलम, मो. मिराज अंसारी, मुंगेर के ही बासुदेवपुर का मो. मैसर और शाहकुंड के हमीदनगर का जब्बार मंसूरी शामिल हैं। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के गिरोह का संबंध अन्य राज्यों से भी सामने आया है। इस बात की आशंका है कि अंतरराज्यीय स्तर पर हथियार का अवैध कारोबार किया जा र...