भागलपुर, अप्रैल 30 -- शाहकुंड। स्थानीय बाजार के असरगंज मोड़ के पास ऑटो पर सवार महिला जमीला खातून का ध्यान भटकाकर 32 हजार रुपये भरा थैला लेकर बदमाश फरार हो गया। महिला हरनथ समस्तीपुर गांव की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बैंक से रुपये निकालकर महिला ऑटो पर सवार होकर घर जा रही थी। थोड़ी देर के लिए ऑटो असरगंज मोड़ पर रूका। इसी दौरान एक बदमाश महिला को रुपये गिरने की बात कहकर उसका ध्यान भटका दिया और रुपये रखा झोला लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- चलती ऑटो से दो लाख से भरे नोटों का झोला झपटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.